कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक में बंगाल विधानसभा चुनाव, एसआईआर और बंगाली भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस समय में यह बैठक खास अहमियत रखती है क्योंकि बंगाल में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें बंगाल में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) को लेकर चिंताएं शामिल थीं। इसके अलावा कई राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा की अलग-अलग घटनाओं पर भी बातचीत हुई।
ये भी पढ़ें:- PM Modi: रूसी राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कही ये बात
भाजपा शासित राज्यों से शिकायतें- चौधरी
कल्याण बोर्ड के आंकड़े का जिक्र करते हुए चौधरी ने आगे कहा कि मामले में पश्चिम बंगाल प्रवासी कल्याण बोर्ड ने बताया कि पिछले 10 महीनों में 1,143 शिकायतें मिली हैं, जिनमें ज्यादातर मामले भाजपा शासित राज्यों से जुड़े हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश के किसी भी नागरिक के साथ भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए और सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए।
अन्य वीडियो