फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'मुगलों ने हिंदुस्तान को आकार दिया, मुझे उनपर गर्व', कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक का विवादित बयान

Tue, 30 Aug 2022 02:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के बारपेटा निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि मुगलों के बिना देश का स्वतंत्रता संग्राम अधूरा होता। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुगलों ने भारत में लाल किला और ताजमहल जैसे स्मारकों का निर्माण किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के सांसद अब्दुल खालिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के बारपेटा निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने मुगलों के बारे में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मुगलों ने छोटे राज्यों में बंटे भारत को हिंदुस्तान का रूप दिया इसलिए मुझे मुगलों पर गर्व है। हालांकि, मैं मुगल नहीं हूं न ही उनका वंशज हूं। उन्होंने एक हिंदुस्तान को एक आकार दिया है। उन्होंने कहा कि मुगलों के बिना देश का स्वतंत्रता संग्राम अधूरा होता।

विज्ञापन


सीएम हिमंत बिस्वा को मुगलों से एलर्जी: अब्दुल खालिक
कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने दावा किया है कि मुगलों ने भारत को एक रोडमैप दिया और यहां तक कि इसका नाम 'हिंदुस्तान' रखा। असम के बारपेटा निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सांसद ने कहा कि मुगलों के बिना देश का स्वतंत्रता संग्राम अधूरा होता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कटाक्ष करते हुए, खालिक ने कहा, हमारे मुख्यमंत्री को मुगलों से एलर्जी है। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि मुगल काल से दिल्ली भारत की राजधानी थी। हालांकि उन्हें इसे खुले तौर पर व्यक्त करने में अजीब लगता है, यही वास्तविकता है। इस पर पूरे असम में एक नई बहस छिड़ गई है।

मुगलों से इतनी नफरत करते हैं तो लाल किले पर तिरंगा फहराना सही नहीं होगा
कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुगलों ने भारत में लाल किला और ताजमहल जैसे स्मारकों का निर्माण किया था और इसलिए देश में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।  उन्होंने आगे कहा कि मुगलों का महत्व इस बात से पता चलता है कि देश का हर प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराता रहा है। सांसद ने कहा कि अगर हम मुगलों से इतनी नफरत करते हैं तो लाल किले पर तिरंगा फहराना सही नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें