फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक ने काटी हथेली, खून से लिखकर जताया विरोध

Wed, 04 Dec 2019 04:34 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर अपनी हथेली काट ली और खून से लिखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने यह कदम राज्य सरकार के बंद पड़े उद्योगों को बेचने के फैसले के खिलाफ उठाया। 

विज्ञापन


मरियानी से विधायक कुर्मी ने नागाओं और कछार पेपर मिल, ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कारपोरेशन लिमिटेड, डिब्रूगढ़ में हलमारी टी एस्टेट और करीमगंज में एलबरी टी एस्टेट को बेचने के सरकार के कथित रूप से लिए गए निर्णय के खिलाफ नारे लिखे।

हथेली काटने के बाद कुर्मी को आपातकालीन चिकित्सा कक्ष ले जाया गया जहां उन्हें टांके लगे। सदन में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता देवव्रत सैकिया से इस घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह कुर्मी के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे। 
विज्ञापन


वहीं, विधानसभा अध्यक्ष हितेश गोस्वामी ने कुर्मी द्वारा सदन में ब्लेड लाने की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं। सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा विधायक पद्म हजारिका ने कहा कि यदि एक विधायक सदन में ब्लेड लेकर आ सकता है तो बाकी विधायकों की सुरक्षा का क्या होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें