फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कांग्रेस MLA ने अधिकारी के मुंह पर दे मारी मछली, कहा-उसे काम याद दिलाया!

Fri, 07 Jul 2017 07:06 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट, श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
मछुआरों की समस्याओं को सुलझाने के लिए बुलाई गई एक बैठक में उस समय विवाद हो गया जब कांग्रेस विधायक नीतेश राणे ने एक सरकारी अधिकारी पर मछली उठाकर फेंक दी। यही नहीं, उन्होंने अधिकारी को जमकर बुरा-भला भी कहा। बाद में एएएनआई से बातचीत में राणे ने कहा कि वो मछुआरों की समस्याओं को लेकर अधिकारी से मिलने गए थे, पर वो गलत बातें बोल रहा था। ऐसे में कई बार अधिकारियों को उनका काम याद दिलाना पड़ता है, जो मैंने किया। कई बार वो प्यार से समझ जाते हैं, कई बार गुस्सा दिखाना पड़ता है।
विज्ञापन


नीतेश राणे ने कहा कि कोई जानबूझकर गुस्सा करना नहीं चाहता। वो अधिकारी महोदय मछुआरों के गुस्से को फांप नहीं पा रहे थे, मैंने तो उन्हें बस समझाया। नीतेश ने कहा कि वो अधिकारी महोदय अपना काम सही से नहीं कर रहे थे। ऐसे में कई बार आक्रामक तरीके से समझाना पड़ता है। ऐसा ही कल हुआ। No one wants to do this on his own wish,there is anger boiling among fishermen which I had to explain to that particular officer:Nitesh Rane pic.twitter.com/zgnK06ZymJ — ANI (@ANI_news) July 7, 2017
विज्ञापन

Because they don't do their work properly we've to sometimes remind them to do it properly in an aggressive manner as yesterday's: N Rane pic.twitter.com/Ifm9xYaV8W — ANI (@ANI_news) July 7, 2017
बता दें कि एक स्थानीय समाचार चैनल के वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक नीतेश राणे कथित तौर पर बृहस्पतिवार को लोगों से भरे हुए अपने कार्यालय में सिंधुदुर्ग के मत्स्य आयुक्त से बात कर रहे हैं।

इसमें दिखाया गया है कि बैठक के दौरान अचानक विधायक अपना आपा खो देते हैं और आयुक्त की मेज पर पड़ी हुई एक मछली को उठाकर उनके ऊपर फेंक देते हैं। तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली से विधायक ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोंकण क्षेत्र की पारंपरिक मछुआरा समुदाय के प्रति उस अधिकारी के घमंडी स्वभाव का विरोध करने के लिए किया।

राणे का आरोप है कि आधुनिक तरीके से मछली पालन करने वाले मछुआरे पारंपरिक तरीके से मछली पालन करने वाले मछुआरों को दबाने का प्रयास करते हैं। 
  #WATCH: Congress MLA Nitesh Rane threw a fish at Additional Commissioner fisheries, Kankavli while complaining over fishermen issue pic.twitter.com/XkbYDb5sZd — ANI (@ANI_news) July 7, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें