फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में फरार कांग्रेस विधायक जे. एन. गणेश गिरफ्तार

Thu, 21 Feb 2019 03:47 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में फरार चल रहे कांग्रेस के विधायक जे. एन. गणेश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक सप्ताह बाद उन्हें एक रिसॉर्ट में अपनी ही पार्टी के एक अन्य विधायक पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में फरार घोषित कर दिया गया था। शहर के बाहरी इलाके ईगलटन रिसॉर्ट में 20 जनवरी को, बल्लारी जिले से, कांग्रेस विधायक जे. एन. गणेश के खिलाफ अपने साथी विधायक आनंद सिंह के साथ कथित झगड़े को लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उस समय इस रिसॉर्ट में कांग्रेस ने अपने विधायकों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अवैध बोली लगाए जाने से बचाने के लिए रखा था। 

विज्ञापन


सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बी दयानंद ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि  हां, हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस सूत्रों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कांग्रेस विधायक को कहां से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विधायक की गिरफ्तारी से पहले, लगभग 18 अधिकारियों की एक टीम ने मुंबई, गोवा, बल्लारी और हैदराबाद में तलाशी ली थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, गणेश ने आनंद सिंह की आंख के पास अपनी मुट्ठी और एक फूलदान से मारा था और उनकी छाती पर लात मारकर हमला किया था। 

अपनी शिकायत में, सिंह ने कहा कि गणेश परेशान थे, क्योंकि उन्हें संदेह था कि वह गणेश को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहते है, क्योंकि पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गणेश को आर्थिक रूप से समर्थन नहीं दिया था। गंभीर रूप से घायल सिंह को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने गणेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के डर से, कांग्रेस विधायक सचेतक के बावजूद राज्य विधानमंडल के महत्वपूर्ण बजट सत्र के लिए उपस्थित नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें