फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अंसारी का योगी पर पलटवार, कहा- जरूरत पड़ी तो मंदिर निर्माण में ईंटें लेकर आऊंगा

Tue, 07 Jan 2020 07:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उतर प्रदेश
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने विधायक पद की शपथ लेने के बाद बाद निशाने पर लिया है।  दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने जामताड़ा में भाजपा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर कोई भी इरफान जितेगा तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा।

विज्ञापन


इरफान ने मुख्यमंत्री योगी के इसी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं हिंदुओं के वोट की वजह से ही जीत कर विधायक बना हूं और जामताड़ा विधानसभा में कई मंदिरों के निर्माण में सहयोग भी किया है और हमेशा करूगां।

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भी ईंटें लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री अवास पर विधायकों की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इरफान ने कहा कि मुझे मंत्री बनने का कोई शौक नही है, जनता की सेवा लिए कांग्रेस में हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें