फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राहुल गांधी की महाराष्ट्र सरकार के कांग्रेस मंत्रियों के बीच बैठक, प्रियंका भी रहीं मौजूद

Tue, 31 Dec 2019 10:34 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक - फोटो : ani
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी नेताओं एवं राज्य सरकार में अपनी पार्टी के कोटे के मंत्रियों से मंगलवार को मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गांधी ने चुनाव में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


राहुल से मुलाकात के दौरान पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री बालासाहब थोराट, प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण, नितिन राउत, अमित देशमुख और कांग्रेस कोटे के कई अन्य मंत्री तथा नेता मौजूद थे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस मौके पर मौजूद थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली इस सरकार में कांग्रेस के कोटे से 12 मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें