फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka poll: उम्मीदवारों को लेकर खरगे के आवास पर कांग्रेसी नेता कर रहे मंथन, राहुल गांधी भी पहुंचे

Sun, 09 Apr 2023 05:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर हो रही है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर होनी है। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी इस बैठक के लिए खरगे के आवास पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस को अभी राज्य की 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी है।

विज्ञापन




भाजपा डर के मारे नहीं जारी कर रही लिस्ट- खरगे
इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि चाहे  भाजपा कुछ भी कर ले, कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि अभी उनकी (भाजपा) पहली सूची भी नहीं आई है, इससे पता चलता है कि उनकी पार्टी में काफी गुटबाजी है। भाजपा पर तंज कसते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि भाजपा में कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटे जाने वाले हैं इसलिए डर के मारे वे लिस्ट ही जारी नहीं कर रहे हैं। 



वहीं, कहा जा रहा है कि सोमवार को राहुल गांधी भी कर्नाटक का दौरा कर सकते हैं। ऐसे में यह बैठक और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। अन्य सीटों पर भी कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों का एलान करेगी। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। वहीं 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें