फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बोले, 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है पार्टी

Sun, 29 Sep 2019 06:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बालासाहेब थोराट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती हैं और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने रविवार को यह संकेत दिए।

विज्ञापन


पहले दोनों दलों में ‘125 सीटों’ पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा जिससे स्वीकार्य फॉर्मूले पर बात बन सके। थोराट ने यहां संवाददाताओं से कहा, राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है।

वह राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। थोराट ने कहा, एक स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में कुछ समय लगेगा। 50 उम्मीदवारों की पहली सूची दो अक्तूबर तक आ सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच दो अक्तूबर को एक बैठक निर्धारित है जिसमें सीट-साझेदारी को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है। राज्य में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें