राहुल ने जब पीएम पर निशाना साधा तो उन्होंने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का नाम भी ले दिया। इसके बाद राहुल बोले, नरेंद्र मोदी सरकार ने शिक्षा का बजट घटाया है। भाजपा सरकार ने देश को बांटा है, जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है। नरेंद्र मोदी ने देश के सामने झूठे वादे किए हैं।
मीडिया के सवालों के जवाब में राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी की है। उन्होंने सवाल के लहजे में एक उत्तर देते हुए फिर से दो बार मोदी का नाम लिया। कहा, नरेंद्र मोदी अपने दोस्त अंबानी को इतने लाख दे सकते हैं तो हम गरीबों को 72 हजार क्यों नहीं दे सकते।
नरेंद्र मोदी बार-बार छिप रहे हैं: राहुल
राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी बार-बार छिप रहे हैं। वे खुद को चौकीदार कहते हैं। ध्यान रहे, चौकीदार छुप सकता है, मगर भाग नहीं सकता। इस बार राहुल ने भाजपा का नाम लेते हुए कहा, ये कहते हैं कि किसानों का कर्जा माफ करना संभव नहीं है। कांग्रेस ने तीन राज्यों में यह कर दिखाया है। नरेंद्र मोदी डर से छिपने लगे हैं। मोदी डरे हुए हैं। मोदी भाग रहे हैं। राहुल यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने एक बार फिर मोदी का नाम लेकर कहा, नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा पर मेरे साथ कभी भी बहस कर सकते हैं। आप यानी मोदी, प्रेस में आने से क्यों डरते हैं। हम नरेंद्र मोदी को चुनाव में हराएंगे।