फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ मल्लिकार्जुन खरगे की अहम बैठक; राहुल गांधी भी मौजूद

Thu, 03 Aug 2023 06:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi with Mallikarjun Kharge and KC Venugopal - फोटो : Agency
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य की सभी 20 लोकसभा सीटों की रणनीति को लेकर चर्चा की कई। बैठक की शुरुआत से पहले कुछ पल मौन रखकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी गई। चांडी का हाल ही में निधन हो गया है।

विज्ञापन


इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में केरल ने हमारे 20 में से 19 सांसदों को जीत दिलाई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी हम पूरी तरह आशान्वित हैं कि जनता एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को शानदार जनादेश देगी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा कि केरल का पूरा नेतृत्व बिना किसी देरी के सभी 20 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव अभियान शुरू करेगा। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनाव अभियान समिति भी गठित की जाएगी। हम केरल में सभी 20 लोकसभा सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन

 


पीएम मोदी और राहुल गांधी से मिले सीएम सिद्धरमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मई में विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में उनके नेतृत्व में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पीएम के साथ यह उनकी पहली मुलाकात है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सिद्धरमैया ने संसद भवन में मोदी से राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है। सिद्धरमैया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले। सिद्धारमैया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें