फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक और पणजी महापौर पर लगा महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 01 Jun 2019 03:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गोवा में पणजी से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक अतानासियो मोनसेरात और शहर के महापौर उदय मडकाईकर सहित तीन लोगों के खिलाफ अतिक्रमण रोधी मुहिम के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पणजी नगरपालिका (सीसीपी) ने मांडवी नदी में स्थित तटीय कसीनो के अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू किया है। एक तटीय कसीनो ने कथित तौर पर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया था जिसे नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को खाली कराया। मोनसेरात, मडकाईकर और पणजी के पूर्व महापौर यतिन पारेख उनके साथ थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला तटीय कसीनो संचालक द्वारा निर्मित सीढ़ी के तोड़ फोड़ का विरोध कर रहे समूह में शामिल थी। आरोप है कि मोनसेरात, मडकाईकर ओर पारेख ने उसे गलत तरीके से छुआ और दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


पणजी पुलिस उप निरीक्षक अरुण अभय गवास देसाई ने कहा, ‘देर राज दर्ज करायी गयी अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने उसे मारने की धमकी भी दी।’ संपर्क करने पर मोनसेरात ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि वह सिर्फ वहां निकाय कर्मियों के अतिक्रमण रोधी काम को देखने के लिये गये थे। उन्होंने कहा, ‘शिकायत में नामित कोई भी व्यक्ति महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे कृत्य में शामिल नहीं था।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें