फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीके शिवकुमार ने अब जमानत के लिए खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, जेल में मिलने पहुंचे कई कांग्रेसी नेता

Thu, 26 Sep 2019 01:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
होटल पहुंचे डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। कल उनकी जमानत याचिका को ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन




वहीं, गुरुवार को डीके शिवकुमार से मिलने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जेल पहुंचे। कांग्रेस नेता वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है। 

कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल और आनंद शर्मा गुरुवार को डीके शिवकुमार से मिलने जेल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस मुलाकात के दौरान डीके सुरेश भी मौजूद थे जो पार्टी सांसद और शिवकुमार के भाई भी हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता आनंद कुमार जेल में डीके शिवकुमार से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा कि हमने उनके सेहत का हाल जाना, हम दृढ़ता से महसूस करते हैं कि उनके साथ जो किया जा रहा है वह अनुचित है। यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य और मौलिक अधिकारों का मुद्दा है। हमें उम्मीद है कि न्यायालय न्याय करेगा।

गौरतलब है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में डीके शिवकुमार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिल्ली की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार कांग्रेस नेता को बड़ा झटका दिया था। अदालत ने शिवकुमार की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें