फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता थरूर ने उड़ाया मिस वर्ल्ड छिल्लर का मजाक, फिर मांगी माफी

Mon, 20 Nov 2017 04:27 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
Shashi Tharoor
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मिस वर्ल्ड चुनी गई मानुषी छिल्लर के नाम को नोटबंदी से जोड़कर एक ट्वीट किया था। उसके जबर्दस्त विरोध के बाद उन्होंने माफी मांग ली है। कांग्रेस नेता ने मानुषी छिल्लर के नाम को नोटबंदी से जोड़ते हुए रविवार को अपने ट्वीट में कहा था कि नोटबंदी एक गलती थी। भाजपा को यह समझना चाहिए कि भारत की नकदी पूरी दुनिया पर राज करती है।
विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस के इस बड़े नेता ने कहा जीएसटी सिर्फ चुनावी हथकंडा, चुनाव बाद फिर बढ़ जाएंगी दरें

यहां तक कि हमारी 'छिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई। शशि थरूर के इस ट्वीट पर अनुपम खेर सहित अन्य लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया। दरअसल भारत में छुट्टे पैसे को चिल्लर कहा जाता है और उसी संदर्भ में थरूर ने यह ट्वीट कर दिया।

अनुपम खेर ने थरूर को जवाब देते हुए ट्वीट किया 'आपका स्तर इतना क्यों गिर गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, चिल्लर और छिल्लर में अंतर होता है। सियासी निशाना साधना हो तो कुछ भी। कृपया उस लड़की का मजाक न उड़ाएं, उसने हमें सम्मान दिलाया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: शश‌ि थरूर को एक लड़के ने भेजा शादी का प्रस्ताव, द‌िया ऐसा जवाब ट्व‌‌िटर यूजर्स बने दीवाने

बाद में एक अन्य ट्वीट कर थरूर ने कहा- 'इस मजाकिए अंदाज में किए गए ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंची है, उनसे माफी मांगता हूं। मेरा मकसद निश्चित रूप से उस युवा लड़की को ठेस पहुंचाना नहीं थास, जिनके जवाब की मैंने अलग से तारीफ की है। हरियाणा में जन्मी 20 साल की मानुषी ने 17 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें