फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रुकने वाले नहीं हैं राहुल गांधी, भाजपा को झेलना पड़ेगा

Fri, 20 Apr 2018 11:02 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
याद कीजिए राहुल गांधी की गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान की गई टिप्पणी। राहुल गांधी ने अपनी आवाज में दम भरते हुए आक्रामक लहजे में कहा था कि आपका पैसा जय शाह खा गया... खूब ताली बजी थी। कांग्रेस की महिला सांसद तेज, तर्रार नेता सुष्मिता देव के अनुसार इस टिप्पणी के बाद से गुजरात के लोग समर्थन के लिए सामने आना शुरू हो गए। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार से निखर कर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब रूकने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव साफ कहती हैं अब राहुल गांधी को भाजपा को झेलना पड़ेगा। सीबीआई के विशेष जज जस्टिस लोया की मौत के मामले में भी राहुल गांधी लगातार आक्रामक रूख लेकर चल रहे हैं। गुरुवार को इस मामले में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा की पीठ द्वारा फैसला के बाद एक बार फिर राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर अपनाया है। 

उन्होंने इसे लेकर न केवल ट्वीट किया है, बल्कि जस्टिस लोया के परिवार के लोगों को भी न्याय दिलाने का ढाढस बंधाया है। राहुल ने अपने ट्वीट में जज लोया के परिजनों की टिप्पणी का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जज लोया के परिवार के लोग नाउम्मीद हो चुके हैं। उनके परिवार के लोग कहते हैं अब कोई उम्मीद नहीं बची है। सबकुछ मैनेज हो चुका है।
विज्ञापन


भारत नहीं देता लोया को भूलने की इजाजत 

राहुल गांधी ने उनके परिजनों को ढाढस बंधाते हुए सबको एक संदेश देने की कोशिश की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि वह जज लोया के परिवार को बताना चाहते हैं कि अभी उम्मीद खत्म जिंदा है। उम्मीद इसलिए है क्योंकि भारत के लाखों लोग सच जानना चाहते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत हमें जज लोया को भूलने की इजाजत नहीं देता।

कांग्रेस अध्यक्ष के इस संदेश से साफ है कि वह जज लोया की मृत्यु के मामले में भाजपा को माफ करने वाली नहीं है। पार्टी इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से आगे भी उठाती रहेगी। राहुल गांधी का यह ट्वीट देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्ष द्वारा महाभियोग का नोटिस दिए जाने का निर्णय लिए जाने के बाद आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें