फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने सरकार को सुझाव क्या दिया कि सरकार के मंत्री और भाजपा नेता तिलमिला उठेः सुष्मिता देव

Sat, 09 May 2020 08:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sushmita dev - फोटो : Social Media (File)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी शक्ति अपने पास रखी है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय में ही सारी शक्तियां निहित हो गई हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री जी के मंत्री जी भी चर्चा के बाद निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का मुंह ताक रहे हैं।

विज्ञापन


देव का कहना है कि ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार को सुझाव दिया तो सरकार के मंत्री, भाजपा के नेता तिलमिला उठे हैं। अब वह राहुल गांधी को टारगेट करके कुछ भी बोले जा रहे हैं।

सुष्मिता देव ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बयान पर यह प्रतिक्रिया दी है। सुष्मिता का कहना है कि राहुल की मम्मी के पीएमओ और प्रधानमंत्री नरेxद्र मोदी के पीएमओ में जमीन-आसमान का फर्क होने जैसा एक केंद्रीय मंत्री का बयान देना उन्हें कम समझ में आता है।

इंटरेक्शन के बाद एक्शन भी तो होता है?

सुष्मिता देव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेताओं से चर्चा की। राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चार बार बात की। वह चर्चा रोज करते रहते हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी में दीया जलाने, थाली बजाने के सिवा उनका कोई ढंग का काम नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


सुष्मिता ने कहा कि प्रधानमंत्री के इंटरेक्शन के बाद एक्शन भी तो होना चाहिए। देश की जनता परेशान, डरी, दिक्कतों का सामना कर रही है। राज्यों के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की तरफ देखते-देखते थकने के बाद कुछ निर्णय लेने लेने लगे हैं।

मंत्रियों की स्थिति है कि वह प्रधानमंत्री की तरफ देख रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि अब प्रधानमंत्री जी कोई कदम उठाएंगे, निर्णय लेंगे।

राहुल गांधी जिम्मेदारी विपक्ष की भूमिका में

सुष्मिता देव ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को लेकर राहुल गांधी शुरू से सक्रिय रहे। वह समय से सरकार को बेरोजगारी, गरीब मजदूरों की समस्या, किसानों की समस्या, राज्यों, एमएसएमई की समस्या को लेकर आगाह कर रहे हैं।

लगातार संक्रमण की जांच करने की मांग कर रहे हैं। वह विशेषज्ञों से बात करके केंद्र सरकार को रचनात्मक सुझाव दे रहे हैं। यदि प्रधानमंत्री इस पर जरा भी अमल कर लें तो देश की सूरत बदल जाएगी। सुष्मिता देव ने कहा कि राहुल गांधी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें