फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मंदिर निर्माण पर बोले शशि थरूर, भगवान श्रीराम भाजपा की जागीर नहीं

Wed, 05 Aug 2020 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन किया। पूरे देश ने इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव की तरह मनाया। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस मामले पर भाजपा को निशाने पर लिया। एक के बाद एक किए कई ट्वीट्स में थरूर ने कहा कि भगवान राम भाजपा की संपत्ति नहीं हैं। उन्होंने भाजपा पर धार्मिक विवाद उत्पन्न करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


थरूर ने कहा, श्रीराम भाजपा की जागीर नहीं हैं। वह एक आदर्श व्यक्ति हैं जिनकी छवि लाखों लोगों के दिलों और दिमागों पर गहराई से अंकित है। गांधी जी हमेशा रामधुन गाया करते थे और जब उनकी मौत हुई तब भी उनकी जुबान पर 'हे राम' ही था। वह रामराज्य की बात करते थे जहां सब शांति और समृद्धता से रहने की बात कही जाती है। उनके नाम को उपेक्षित नहीं किया जा सकता। 
 

थरूर ने लिखा, 'कुछ वाम-उदारवादी बुद्धिजीवी कांग्रेस पर भाजपा के रंग में रंगने का आरोप लगा रहे हैं। हां, कई नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का स्वागत किया। लेकिन उन्होंने हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ उकसाया नहीं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषण नहीं दिए, बयानबाजी नहीं की।'
विज्ञापन


थरूर ने भारतीय राजनीतिक दलों के बीच अंतर पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने सवाल किया, 'ऐसे लोग जो कहते हैं कि भारत के राजनीतिक दलों में कोई अंतर नहीं है, जो राम मंदिर को लेकर सम्मान के साथ मुस्लिम समुदाय के साथ एक व्यवस्था पर सहमत हुए और जिन्होंने हिंसा और घृणा के साथ मस्जिद गिरा दी, क्या   ऐसे लोगों में कोई अंतर नहीं है?'

कांग्रेस नेता ने लिखा, राम और सनातन धर्म की सार्वभौमिक अपील को वो लोग नियंत्रित नहीं कर सकते हैं जो या तो भजन गाते हैं या नारे लगाते हैं। भगवान राम पूरी मानवता के हैं। हिंदुत्व के लिए, राम ईश्वर हैं जिनकी पूजा की जाती है। वहीं, गांधी जी के राम आदर्श गुणों को प्रदर्शित करते थे जो हर व्यक्ति में होने चाहिए।

कांग्रेस ने कभी नहीं किया मंदिर निर्माण का विरोध : थरूर
कांग्रेस पर मंदिर निर्माण के खिलाफ होने के आरोपों पर थरूर ने कहा, 'एक बात स्पष्ट है, कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कभी विरोध नहीं किया। हमने बाबरी मस्जिद को आपराधिक तरीके से गिराए जाने का विरोध किया। साल 1989 में, राजीव गांधी ने विश्व हिंदू परिषद को पास के गैर विवादित स्थान पर शिलान्यास करने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही, राजीव गांधी ने मस्जिद के ताले खोलने का आदेश जारी नहीं किया था। यह आदेश फैजाबाद के जिला जज ने 1986 में ताले खोलने का आदेश दिया था। '

थरूर ने लिखा, आज के कार्यक्रम के बारे में आप कुछ भी महसूस करें, मस्जिद को गिराया जाना हमारी अंतरात्मा पर एक धब्बा है। जैसा की 2007 में राहुल गांधी ने कहा था, 'मेरे पिता ने मेरी मां से कहा था कि वह बाबरी मस्जिद के सामने खड़े हो जाएंगे। उन्हें (प्रदर्शनकारियों को) पहले उन्हें (राजीव गांधी को) मारना होगा।'

सांसद ने फोटो में मोदी को राम से बड़ा दिखाया, थरूर ने कसा तंज
दूसरी ओर कर्नाटक के उडुपी चिकमंगलूर सीट से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम के बाल रूप के साथ दिखाया गया है। इसे लेकर थरूर ने सवाल किया कि यह श्री राम चरित मानस का कौन सा भाग सीखा है। थरूर ने लिखा, 'न प्रेम सीखा है, न त्याग सीखा है न करुणा सीखी है, न अनुराग सीखा है, खुद को राम से बड़ा दिखाकर, खुश होने वालों तुमने श्री राम चरित मानस का कौन सा भाग सीखा है?'
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें