पाकिस्तान चुनाव के नतीजों पर काग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता ने इमरान खान को सबसे ज्यादा वोट किए हैं। नतीजों पर पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था पाकिस्तानी सेना बदलाव चाहती है। पिछले साल भी हम सुन रहे थे कि आर्मी नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ है। आर्मी शरीफ से छुटकारा पाने के लिए पीटीआई प्रमुख इमरान खान को एक विकल्प के रूप में देख रही है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इमरान की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि वह बहुमत से दूर है। वह अब समर्थन के लिए निर्दलीय और छोटी पार्टियों पर निर्भर रहेंगे। जिसका मतलब यह है कि वह भी निश्चित रूप से सैन्य निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक ऐसा चेहरा होंगे जो बहुत स्वतंत्र नहीं होंगे। उन्हें पाकिस्तानी सेना का आदेश मानना होगा।
उन्होंने पाकिस्तान और भारत के रिश्तों पर कहा कि इस मुद्दे पर सेना का हमेशा विशेषाधिकार रहा है। सेना नजाव, जरदारी और इमरान किसी के लिए भी लाल रेखा खींचती है। अंत में ऐसी ही होता है कि कोई भी उस लाल रेखा को पार नहीं करता है। इसलिए भारत और पाक के रिश्तों में बहुत बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है।