इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के फरार व मोस्ट वांटेड आतंकी आरिज खान उर्फजुनैद उर्फ सलीम सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इस पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि अब जबकि आतंकी पकड़ा गया है तो जांच कर यह पता लगाए जाए कि वह मुठभेड़ के दौरान भागने में कैसे कामयाब हुआ।
बता दें कि 19 सितंबर 2008 को दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में हुई मुठभेड़ में चार अन्य लोगों के साथ खान भी मौजूद था। मुठभेड़ के दौरान वह वहां से भाग निकला था।
खुर्शीद ने कहा कि 'यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह अपराधिक कृत्य में शामिल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करे और उसको जवाबदेह बनाए। लेकिन अब वह गिरफ्तार हो गया है तो पुलिस को यह बताना होगा कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया था और वहां से भागने में वह कैसे कामयाब हुआ।'
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">He should have been arrested from site of encounter itself,police should explain why he was not arrested then, how he was allowed to escape,nw he has been arrested, they should explain how he escaped:S Khurshid on arrest of terrorist who was on the run since Batla House encounter <a href="https://t.co/HGqHI6TuES">pic.twitter.com/HGqHI6TuES</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/963784288809385984?ref_src=twsrc%5Etfw">February 14, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
बता दें कि इसकी गिरफ्तारी पर सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 20 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। नेपाल में रहकर भारत में
आईएम व सिमी को फिर से खड़ा करना चहाता था। इसके लिए ये नेपाल से भारत आता-जाता रहता था।