फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे ने खरीदा 100 करोड़ का अपार्टमेंट

Tue, 23 Aug 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : times of india
विज्ञापन
नेताओं की शाहखर्ची और उनकी अकूत कमाई के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन अगर बात नेता पुत्रों की करें तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बेटे ने सबको पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल के बेटे अंजिक्य पाटिल ने मुंबई में 100 करोड़ की संपति खरीदकर सबको चौंका दिया है। संपति की इस खरीद फरोख्त की गिनती मुंबई के सबसे बड़े सौदों में गिना जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल के बेटे ने मुंबई के वर्ली इलाके में सिल्वेरेन टेरेस में एक ट्रिपल ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ के करीब बताई जा रही है। 23 मंजिला बिल्डिंग में सी फेसिंग वाले इस अपार्टमेंट की खरीद के बाद रियल एस्टेट से जुड़े लोग भी हैरत में पड़ गए हैं। रियल एस्टेट में छाई मंदी के बावजूद इतनी बड़ी डील होना हर किसी के लिए हैरतभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : times of india
सूत्रों के अनुसार इस संपति की खरीद फरोख्त एआईपीएस रियल एस्टेट नाम की फर्म के द्वारा की गई है जो पाटिल परिवार द्वारा संचालित है। फर्म के निदेशक राजेश राओराने हैं। सूत्र ने बताया कि संपति का असली मूल्य 95.4 के करीब है जबकि उसकी खरीद के लिए 4.7 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है। 

फर्म ने जो संपति खरीदी है वो 23 मंजिला इमारत में 21, 22 और 23वीं मंजिल का एक ट्रिपल ड्यूपलेक्स शामिल है। इस अपार्टमेंट में अलग से एक बड़ी छत और तीसरी मंजिल पर पा‌र्किंग की व्यवस्‍था है। इस सौदे के संबंध में पाटिल से तो संपर्क नहीं हो सका लेकिन उनकी कंपनी के प्रवक्ता दिली कवाड़ ने इस सौदे की पुष्टि की। 

उन्होंने बताया कि हमने इस संपति को कंपनी के लिए एक अच्छे निवेश के तौर पर खरीदा है। बिल्डिंग का निर्माण पूर्व में एक बंगले के तौर पर हुआ था। जिसका नाम सिलवरलेन बंगला था। 

बाद में साल 2009 में डेवलेपर नौशीर तलाती ने इसके दोबारा निर्माण के अधिकार हासिल कर लिए। जिसमें एक बिल्डिंग का निर्माण कर दिया गया। चार साल बाद उद्योगपति अविनाश भोसले की बेटी स्वपनाली ने इसी बि‌ल्डिंग में 19वीं और 20वीं मंजिल के एक ड्यूपलेक्स को 75 करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें