दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे
- फोटो : indiatoday
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एयर होस्टेस रचना शर्मा के साथ कल शाम दिल्ली के अशोका होटल में शादी कर ली। दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी बाबुल सुप्रियो और रचना शर्मा की शादी में शरीक होकर दोनों को बधाई दी। शादी में कई सितारे कलाकारों सहित बॉलीवुड के संगीतकार अनु मलिक भी शरीक हुए।
संगीत के क्षेत्र से राजनीति में कदम रखने वाले सुप्रियो की शादी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग भी शामिल हुए। भाजपा से लाालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शशि थरूर भी शादी में शरीक हुए।