फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: दिलीप घोष बोले, ईडी की जांच के बाद सलाखों के पीछे होंगे कई टीएमसी नेता

Tue, 17 Nov 2020 04:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता सलाखों के पीछे होंगे। घोष ने कहा कि ईडी कई टीएमसी नेताओं की अवैध संपत्तियों को ढूंढ निकालेगी और दोषी अपना बाकी जीवन जेल में गुजारेंगे। 

विज्ञापन


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि सत्ताधारी टीएमसी के कई नेताओं ने अवैध पैसा जमा किया है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ईडी उनके अवैध धन और संपत्तियों का पता लगाएगी। और उन टीएमसी नेताओं को अपना बाकी का जीवन जेल की सलाखों के पीछे गुजारना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें