फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंज: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना, बोले- आरएसएस सिखाता है हमला करना

Sat, 03 Apr 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान नेता राकेश टिकैत के वाहन पर कथित तौर पर हुए हमले की पृष्ठभूमि में शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला करना सिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सब मिलकर संघ का सामना करेंगे और तीनों 'कृषि विरोधी कानूनों को वापस कराके दम लेंगे। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 'उनका संघ हमला करना सिखाता है, अहिंसक सत्याग्रह किसान को निडर बनाता है। संघ का सामना संग मिलकर करेंगे- तीनों कृषि व देश विरोधी कानून वापस कराके ही दम लेंगे!'

विज्ञापन




गौरतलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत की गाड़ियों के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में कुछ लोगों ने कथित रूप से पत्थर फेंके। घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी, लेकिन टिकैत की कार का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस 'हमले' की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें