फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा-सरकार की अक्षमता से देश ऑक्सीजन के लिए हांफ रहा

Tue, 20 Apr 2021 09:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में ऑक्सीजन संकट को लेकर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की अक्षमता के कारण आज देश ऑक्सीजन के लिए हांफ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्र को संबोधन के दौरान ऑक्सीजन संकट पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि  केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स बनाने की तैयारी तेजी से शुरू कर दी गई है। एक लाख नए सिलिंडर पहुंचाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का अस्पतालों में ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो इस पर भी तेजी से काम हो रहा है। पीएम ने कहा कि रेलवे के द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी चलाई जा रही है।  

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें