कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में ऑक्सीजन संकट को लेकर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की अक्षमता के कारण आज देश ऑक्सीजन के लिए हांफ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्र को संबोधन के दौरान ऑक्सीजन संकट पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले।