फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बताया जनता से लूट

Mon, 15 Feb 2021 09:16 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में उछाल पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने रसोई गैस के दाम बढ़ने को लूट बताया है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार को घेरा और लिखा कि ये जनता से लूट और सिर्फ ‘दो’ का विकास है। राहुल गांधी ने रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर कटाक्ष करते हुए इसे जनता से लूट बताया और लिखा कि ऐसा करके सरकार सिर्फ दो लोगों का विकास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज से दिल्ली वालों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है। दरअसल राजधानी में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हो जाएगा। नए दाम सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगे। कीमत बढ़ने के बाद 14.2 किलो वाले सिलिंडर की कीमत 769 रुपये प्रति सिलिंडर हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें