उधर, कांग्रेस महासचिव (सांगठनिक) केसी वेणुगोपाल ने लखीमपुर खीरी हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार संसद में इस घटना पर चर्चा तक नहीं होने दे रही है। संसद भवन एक संग्रहालय बन गया है। कोई बहस नहीं, कोई चर्चा नहीं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का एजेंडा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना है जिसकी पहल भाजपा ने की है।
वहीं, मंगलवार की शाम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई विपक्षी नेताओं की बैठक को लेकर वेणुगोपाल ने कहा कि यह एक अनौपचारिक बैठक थी। कोविड प्रतिबंधों की वजह से वह राज्यवार बैठकें कर रही हैं। ऐसी और बैठकों का आयोजन भी होगा। कल हुई बैठक में शिवसेना सांसद संजय राउत और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी थे।