फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी राममूर्ति इस्तीफा के बाद भाजपा में शामिल हुए 

Tue, 22 Oct 2019 05:09 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
KC Ramamurthy, Ex MP RajyaSabha - फोटो : RSTV
विज्ञापन

कनार्टक से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के एस राममूर्ति इस्तीफा देने के बाद मंगलवार भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के केंद्रीय कायार्लय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह, भूपेन्द्र यादव और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में राममूर्ति ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बीते बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


राज्यसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अब 45 रह गई है, वहीं सदन में भाजपा सहित एनडीए के सदस्यों की संख्या 106 है, जबकि राज्यसभा में पांच सीटें अभी खाली है। उच्च सदन में अन्नाद्रमुक के 11, बीजद के सात, टीआरएस के छह, वाईएसआर कांग्रेस के दो सदस्यों का भी समर्थन भाजपा को प्राप्त होता है। 

ऐसे में भाजपा के लिए यह उम्मीद बढ़ गई है कि आने वाले समय में एनडीए के सदस्यों की संख्या बहमुत पार कर सकती है। इससे कई अहम बिलों पर विपक्ष का विरोध झेलने वाली एनडीए की मुश्किल काफी हद तक कम हो जाएगी। 
विज्ञापन


जून 2016 में राज्यसभा सदस्य बने थे राममूर्ति

जून 2016 में केसी राममूर्ति राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। तब कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ थ, जिनमें से तीन कांग्रेस जबकि एक भाजपा के खाते में गई थी। कांग्रेस से ऑस्कर फर्नांडिस, जयराम रमेश और केसी राममूर्ति राज्यसभा के लिए चुने गए थे, जबकि भाजपा से निर्मला सीतारमन राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुई थीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें