फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुनकर आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, जल्द होगा एलान!

Fri, 06 Mar 2020 08:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 26 मार्च को 55 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनावों में मिलेगी सफलता
  • मध्य प्रदेश में खाली हो रही हैं तीन राज्यसभा सीटें, फिलहाल एक ही सीट हैं कांग्रेस के पास
विज्ञापन
कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश से कांग्रेस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेजने का फैसला कर लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार घोषणा की औपचारिकता भर रह गई है। पार्टी के एक महासचिव ने कहा कि 26 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया को ईनाम मिल जाएगा।

विज्ञापन

सूत्र का कहना है कि ज्योतिरादित्य पार्टी के युवा, तेज तर्रार नेता हैं। उनकी अहमियत को कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के नेता समझते हैं। इसमें किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार से विधायकों की नाराजगी को लेकर चल रहे घटनाक्रम में मीडिया का एक हिस्सा इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य के बीच चल रहे राजनीतिक घमासान को भी आधार बना रहा था।
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से एक सीट अभी कांग्रेस के पास है और दो भाजपा के पास। इस बार यह संख्या पलट सकती है। कांग्रेस पास दो और भाजपा के पास एक सीट आ सकती है।

बताते हैं इसी को लेकर दिग्विजय सिंह पहली और सुरक्षित सीट चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों जोर अजमाएंगी। इस पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि ज्योतिरादित्य को राज्यसभा की उम्मीदवारी मिलनी और उनका राज्यसभा में आना करीब-करीब तय है। इसके आगे वह कुछ नहीं कहना चाहते।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें