फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFGvIRE: अफगानिस्तान ने वर्षाबाधित मैच में आयरलैंड को 11 रन से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Fri, 06 Mar 2020 07:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में हुए पहले टी-20 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 11 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। अपना 1000वां मैच खेलने उतरी आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के अर्धशतक (41 गेंदों में 60 रन) के बूते निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 172 रन बनाए। IPL के सुपर स्टार राशिद खान ने 4 ओवर में 22 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। जवाब में अफगानी टीम अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही थी, तभी बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा, उस वक्त अफगानिस्तान का स्कोर 15 ओवर में 133/5 था। दोबरा खेल शुरू नहीं हो पाया और डकवर्थ लुईस के आधार पर मेजबान अफगानिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया। अब सीरीज का दूसरा मैच भी 8 मार्च को ग्रेटर नोएडा में ही खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें