फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा केवल ध्रुवीकरण में जुटी है, मोदी राज में फेंक न्यूज का कारोबार बढ़ा

Sun, 25 Nov 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश
विज्ञापन

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की नीति पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जैसे संघ के 10 ‘शाह’ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


भाजपा पर हमला जारी रखते हुए जयराम ने कहा, ‘तानाशाही का आधुनिक नाम अमित शाह है। नरेंद्र मोदी खुद अपनी चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते। वह इतिहास को गलत तरीके से पेश करने और राजनीतिक विरोधियों को गाली देने में मशगूल हैं।’ वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार के मेक इन इंडिया के तहत सबसे बड़ा काम झूठी खबरों का निर्माण हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गैर जरूरी मुद्दों को मुद्दा बनाती है। 

जयराम ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का काम करती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत को भी चौंकाने वाला बताते हुए कहा, ‘यह भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का नतीजा है। यूपी में भाजपा की जीत का यही कारण है कि वह डराने की हद तक सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करती है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी यही कर रही है।’
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव की प्लानिंग के लिए कांग्रेस की कोर कमेटी में शामिल 64 वर्षीय जयराम ने कहा, ‘भाजपा दो तरह से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर रही है। एक तो जाहिर है जिसे अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषणों में देखा और सुना जा सकता है। दूसरा गुप्त ध्रुवीकरण है, जिसे संघ और उसके लोग अपने शब्दों से माउथ टु माउथ और घर-घर पहुंचा रहे हैं। अमित शाह सरेआम सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का सबसे अच्छा उदाहरण हैं।’ 

उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले तरह के ध्रुवीकरण को नजर अंदाज कर दे रहा है और गुप्त ध्रुवीकरण को समझ नहीं पा रहा।’ जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से कैसे निपटेगी? इसके जवाब में जयराम ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह बड़ी चुनौती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें