फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvNZ: दूसरे दिन का खेल खत्म, सोहेल-बाबर का शानदार शतक, न्यूजीलैंड 394 रन पीछे

Sun, 25 Nov 2018 08:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Haris Sohail
विज्ञापन

हैरिस सोहेल (147) और बाबर आजम (127*) की शतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विशाल स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 418 रन पर घोषित की।

विज्ञापन


पाकिस्तान के 418 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक  बिना किसी विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। जीत रावल 17* और टॉम लैथम 5* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड अब भी पाकिस्तान से 394 रन पीछे है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 25 रन के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए सोहेल और अजहर अली (81) के बीच 126 रन की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन


वहीं, पांचवें विकेट के लिए सोहेल ने बाबर आजम के साथ मिलकर 186 रन की विशाल साझेदारी की। सोहेल ने शतक पूरा करने के लिए 309 गेंदें खेली। बाबर के साथ कप्तान सरफराज नाबाद 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की तरफ से डी ग्रांडहोम ने 2, जबकि बोल्ट और अजज पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें