फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने मुस्लिमों को बांटने के लिए तीन तलाक को बनाया राजनीतिक मुद्दाः कांग्रेस

Sun, 16 Apr 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक को लेकर छिड़ी बहस पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राज्यसभा में कांग्रेस के नेता आजाद ने कहा कि बीजेपी ने तीन तलाक को एक राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। उनकी कोशिश इस आधार पर मुस्लिमों को बांटने की है। आजाद ने कहा कि बीजेपी को मुस्लिम महिलाओं से कोई हमदर्दी नहीं है। 
विज्ञापन

  BJP has made #TripleTalaq a political issue to divide Muslims, they don't have any sympathy for Muslim women: Ghulam Nabi Azad, Congress. pic.twitter.com/LJJRtwvaov — ANI (@ANI_news) April 16, 2017
दरअसल तीन तलाक का ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इससे पहले केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि 'ट्रिपल तलक', 'निकला हलाला' और बहु विवाह प्रथा का प्रभाव सामाजिक स्थिति और मुस्लिम महिलाओं की गरिमा को प्रभावित करता है और उन्हें संविधान द्वारा मिले मूल अधिकारों से दूर रखते हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर अभिवेदन में सरकार ने अपने पिछले रुख को दोहराया है और कहा है कि ये प्रथाएं मुस्लिम महिलाओं को उनके समुदाय के पुरुषों की तुलना में और अन्य समुदायों की महिलाओं की तुलना में असमान एवं कमजोर बना देती हैं।

केंद्र ने कहा, मौजूदा याचिका में जिन प्रथाओं को चुनौती दी गई है, उनमें ऐसे कई ऐसी बात कही गई है जो मुस्लिम महिलाओं को संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों का लाभ लेने से वंचित करते हैं।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 30 मार्च को कहा था कि मुस्लिमों में तीन तलाक, निकाह हलाला और बहु विवाह की प्रथाएं ऐसे अहम मुद्दे हैं, जिनके साथ भावनाएं जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: तीन तलाक पर आवाज बुलंद करने वाली महिलाओं को मिल रही धमकी

मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक, ‘निकाह हलाला’ और बहुविवाह को चुनौती देने वाली याचिका पर संविधान पीठ 11 मई से सुनवाई करेगी। यह पहली बार होगा जब गर्मी की छुट्टियों में सुप्रीम कोर्ट के कम से कम 15 जज महत्वपूर्ण संवैधानिक महत्व के तीन मामलों की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें