डी.के. शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार को तबीयत बिगड़ने की वजह से शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और उनके शुगर का स्तर भी स्थिर नहीं है।
शिवकुमार ने 30 सितंबर को जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिवकुमार को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था।