फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: काजीरंगा हादसे पर कांग्रेस का पीएम मोदी को पत्र; मृतकों के परिजनों के लिए 20 लाख मुआवजे की मांग

Sun, 15 Nov 2026 06:40 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, गुवाहाटी।

सार

असम कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर काजीरंगा में हुए भीषण सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजा बढ़ाने, घायलों का मुफ्त इलाज कराने और मृतकों के परिवारों को आजीविका सहायता देने की मांग की है। हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
देबब्रत सैकिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर काजीरंगा सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने और हादसे में जान गंवाने वाले 26 लोगों के परिवारों को आजीविका के लिए आर्थिक सहायता देने की अपील की। सैकिया ने नेशनल हाईवे-715 (NH-715) की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के जरूरी उपायों की अनदेखी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


NH-715 की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता सैकिया ने सड़क की स्थिति, डिजाइन, रखरखाव, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद केवल आर्थिक सहायता देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। साथ ही, उन्होंने हाईवे सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में तत्काल सुधार की अपील की।

प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की मांग
सैकिया ने हादसे के लिए प्रशासन की जवाबदेही तय करने और दुर्घटना में शामिल ड्राइवरों के व्यवहार की जांच कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के घटनास्थल पर हादसे के एक दिन बाद पहुंचने और उनके बयानों पर भी निराशा जताई। सैकिया ने मुख्यमंत्री के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने ड्राइवर को अचानक मेडिकल इमरजेंसी होने की आशंका जताई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे हाईवे के बुनियादी ढांचे की कमियों से ध्यान नहीं भटकना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दबाव में पहले कुछ यातायात प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के मुद्दे पर भी स्वतंत्र जांच की मांग की।
विज्ञापन


मिनीबस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए। मृतकों में कई कॉलेज के छात्र भी शामिल थे। सैकिया ने अपने पत्र में NH-715 की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, अस्पताल परिसर के कथित दुरुपयोग, पर्यावरण संरक्षण, इको-सेंसिटिव जोन के विस्तार और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दों को भी उठाया।

16 घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, तीन वेंटिलेटर पर
मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल 16 लोगों का जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएमसीएच) में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जबकि पांच अन्य आईसीयू में भर्ती हैं। आठ मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है और उनका इलाज जनरल वार्ड में किया जा रहा है। अस्पताल के मुख्य अधीक्षक सौरभ बोरकोटोकी ने रविवार को यह जानकारी दी। बेहतर इलाज के लिए घायलों को काजीरंगा, बोकाखाट, गोलाघाट और जोरहाट के अलग-अलग अस्पतालों से जेएमसीएच लाया गया था। एक घायल को आगे के इलाज के लिए डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की अपील
कांग्रेस नेता ने प्रत्येक मृतक के परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से पहले घोषित 9 लाख रुपये की राशि भी शामिल है। उन्होंने उन परिवारों को अतिरिक्त सहायता देने की अपील की, जिन्होंने हादसे में एक से अधिक सदस्यों को खोया है। इसके अलावा, घायलों के मुफ्त इलाज, पुनर्वास और विकलांगता मुआवजे के साथ मृतकों के आश्रित बच्चों के लिए छात्रवृत्ति देने की मांग की।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रिंकू सिंह: शादी में आने का दिया निमंत्रण, मांगा आशीर्वाद; परिवार भी रहा साथ
विज्ञापन


हादसे की स्वतंत्र जांच और स्थानीय लोगों की भागीदारी पर जोर
सैकिया ने दुर्घटना की व्यापक और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में NH-715 की स्थिति और सड़क सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल होनी चाहिए। साथ ही, काजीरंगा के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें पर्यटन से होने वाले लाभ में उचित हिस्सा देने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें