फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Mon, 30 Dec 2019 06:51 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ नेता ने यह कहकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है कि सभी 130 करोड़ भारतीय 'हिंदू' हैं।

विज्ञापन


भागवत ने 25 दिसम्बर को यहां एक जनसभा में कहा था कि धर्म और संस्कृति पर ध्यान दिये बिना, जो लोग राष्ट्रवादी भावना रखते हैं और भारत की संस्कृति तथा उसकी विरासत का सम्मान करते हैं वे हिंदू हैं और आरएसएस देश के 130 करोड़ लोगों को हिंदू मानता है।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य राव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, 'भागवत के बयान से न केवल मुस्लिमों, ईसाइयों, सिखों, पारसियों आदि की भावनाओं और आस्थाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि यह भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ भी है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इससे जनता के बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा और हैदराबाद में कानून एवं व्यवस्था की समस्या भी पैदा हो सकती है। एलबी नगर पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक रेड्डी ने बताया कि उन्हें कांग्रेस नेता से एक शिकायत मिली थी और इस संबंध में कानूनी राय ली जा रही है कि इसमें कोई मामला बनता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें