फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पृथ्वीराज चव्हाण का आरोप- सैन्य अभियानों को हिंदू नाम देकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है भाजपा

Tue, 29 Jul 2025 09:44 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सैन्य और सुरक्षा अभियानों को हिंदू नाम देकर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी अपने हर काम में हिंदुत्व का घालमेल करना चाहती है।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा, उन्हें धार्मिक प्रतीकों के नाम पर अभियानों के नामकरण के अलावा कुछ नहीं आता। वे अपने हर काम में धार्मिक कट्टरवाद भर देते हैं। मैंने विभिन्न देशों के युद्धों के बारे में पढ़ा है। हालांकि मैं इतिहासकार नहीं हूं, लेकिन चाहे विश्व युद्ध हो या कोई और युद्ध, क्या किसी ने अभियानों के लिए ईसाई नामों का इस्तेमाल किया है? 

भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का लगाया आरोप
पृथ्वीराज चव्हाण  का यह बयान ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर आया है, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले के तीन आतंकियों को मार गिराने के लिए सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई का कोडनेम था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि वे (भाजपा) जो कुछ भी करते हैं उसमें हिंदुत्व का घालमेल करना चाहते हैं। वे स्थिति को हिंदू बनाम मुस्लिम संघर्ष में ध्रुवीकृत करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि युद्ध के परिणाम युद्ध में शामिल देशों द्वारा झेली गई सैन्य क्षति से तय होते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा, ऑपरेशन सिंदूर....इसका क्या मतलब है? यह सिर्फ एक हिंदू अवधारणा है, कोई वैश्विक अवधारणा नहीं। ऑपरेशन का नाम मायने नहीं रखता। युद्ध तब जीते जाते हैं जब दुश्मन के लड़ाकू विमान गिराए जाते हैं या उनके ठिकानों को नष्ट किया जाता है। 

राजनाथ सिंह के बयान पर जताई निराशा
चव्हाण ने कहा कि वह सोमवार को संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण निराशा जताई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,  ऑपरेशन सिंदूर पर लंबे समय बाद चर्चा हो रही है। मैंने कुछ भाषण सुने। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण से मुझे निराशा हुई। हमें उम्मीद थी कि कुछ तथ्य सामने आएंगे।  हमारे लड़ाकू विमानों के गिराए जाने की बातें हो रही थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसा हुआ था। जब उनसे पूछा गया कि कितने (विमान) गिराए गए, तो कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने केंद्र से चार दिनों तक चले संघर्ष में भारत को हुए नुकसान की जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि सीडीएस अनिल चौहान ने भी नुकसान की बात मानी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसका ज़िक्र किया था। क्या सरकार इसलिए संकोच कर रही है क्योंकि जिन राफेल जेट्स पर भारी खर्च किया गया, वे पाकिस्तानी (चीनी निर्मित) विमानों से मार गिराए गए?
विज्ञापन

चव्हाण ने सरकार से इस अभियान में मारे गए आतंकियों की संख्या और कार्रवाई के सबूत सार्वजनिक करने की मांग की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें