फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित

Thu, 01 Oct 2020 05:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अहमद पटेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पटेल ने पिछले कुछ दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को पृथक करने की अपील की है। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद पटेल ने ट्वीट किया, 'जांच में मेरे कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खुद को पृथक कर लें।' पटेल ने हाल ही में संपन्न हुए संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लिया था।
 
अहमद पटेल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता और वर्तमान में शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें