फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, कहा- बंगाल में लोकल ट्रेन सेवा जल्द हो बहाल

Sun, 01 Nov 2020 05:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में रेल सेवा फिर से बहाल करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि लॉकडाउन के बाद देश में परिवहन व्यवस्था को फिर से बहाल करने की कोशिश की जा रही है। बंगाल में भी लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए मेट्रो सेवा की शुरूआत की गई है लेकिन अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो लोकल ट्रेन नहीं चलने के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।  

विज्ञापन


अधीर रंजन ने आगे लिखा की अन्य गाड़ियों में अधिक भीड़ के कारण लोग रेलवे स्टाफ से उलझते हैं और कभी-कभार तो मारपीट तक की नौबत आ जाती है। इसलिए जल्द से जल्द इसकी सेवा को फिर से बहाल किया जाए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें