फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने की केंद्र सरकार की तारीफ, कहा- कोरोना से लड़ाई में अच्छा काम किया

Mon, 27 Apr 2020 02:23 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोरोना वायरस से लड़ाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की तारीफ की है। अधीर रंजन ने कहा कि हिंदुस्तान में जहां 130 करोड़ आबादी है वहां केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, डॉक्टरों और बाकी प्रतिष्ठानों ने अच्छा काम किया है। जब हम अमेरिका, यूरोप को देखते हैं तब पता चलता है कि हम उन लोगों से काफी आगे निकल चुके हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'अगर इस मौके को इसी ढंग से हमने इस्तेमाल किया तो भारत आगे निकल जाएगा। आने वाले दिनों में भारत रैंकिंग में कहां से कहां पहुंच जाएगा, भारत ग्लोबल लीडर बनेगा।'


 


इससे पहले अधीर रंजन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि देश के विभिन्न भागों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन खत्म होने के बाद उनके गंतव्य स्थानों तक मुफ्त में यात्रा करने की इजाजत देने का रेलवे को निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को सिलसिलेवार तरीके से लिखे चार पत्रों में चौधरी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का एक बड़ा हिस्सा अल्पसंख्यक समुदाय से है और वह सरकार से अनुरोध करते हैं रमजान के पाक महीने के दौरान लॉकडाउन के चलते इन लोगों की ‘दयनीय हालत’ को देखते हुए उन्हें भोजन मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें