फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता पर हुए हमले पर अधीर रंजन चौधरी की सलाह, कहा - सीसीटीवी फुटेज से सच सबके सामने आ जाएगा

Thu, 11 Mar 2021 02:33 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • कांग्रेस नेता ने ममता पर सहानुभूति लेकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है
  • अधीर रंजन चौधरी ने कहा - हमले के पीछे साजिश है तो सीबीआई, सीआईडी को बुला लें
विज्ञापन
ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले पर अधीर रंजन चौधरी ने उठाए सवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर इस हमले के पीछे कोई साजिश है तो उन्हें सीबीआई, एनआईए, सीआईडी को बुलाना चाहिए या फिर एसआईटी का गठन कर लेना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ऐसा क्यों नहीं कर रही हैं? अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि साजिश का बहाना बनाकर ममता बनर्जी लोगों की सहानुभूति लेना चाहती हैं। हमले के समय पुलिस कहां थी। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज निकालिए, सच सबके सामने आ जाएगा। यही नहीं कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ये कहना अपने आप में हास्यास्पद है कि उनके साथ पुलिस नहीं थी। ममता बनर्जी बहाने से चुनाव जीतना चाहती हैं। 
 

बता दें कि इस मामले को लेकर टीएमसी नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और शिकायत दर्ज कराई। चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इस जघन्य घटना के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। स्थिति इतनी खराब है कि आधे घंटे के अंदर ही अलग-अलग तरह के बयान आने लगे। उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसे बयानों की निंदा करते हैं। डेरेक ओ ब्रायन ने आगे कहा कि डॉक्टर से बात करिए और देखिए कि क्या हुआ है। 
विज्ञापन


इससे पहले हमले को लेकर नाराज टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कई ट्रेनें रोकीं और कई जगहों पर प्रदर्शन किया। इधर पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब 14 मार्च तक किसी चुनाव प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। पार्टी ने कहा कि फिलहाल के लिए ममता बनर्जी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें