महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर की गई अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में अपनी पार्टी का भी मिल गया है। पार्टी नेतृत्व ने पटोले से इस बयान को लेकर पूछताछ तो की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई करने के बजाय दोनों कलाकारों पर ही सवाल खड़े कर दिए। हालांकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने इसे विनाशकारी बताते हुए पार्टी को संभलने की नसीहत दी है।
पटोले ने एक रैली के दौरान अमिताभ और अक्षय को भाजपा का पोपट बताते हुए राज्य में उनकी फिल्मों की शूटिंग रोकने की चेतावनी दी थी। तुषार गांधी ने इसे लेकर शुक्रवार को कहा कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को फिल्मों की शूटिंग करने से रोका गया तो यह कांग्रेस के लिए विनाशकारी कदम होगा।
उन्होंने पटोले के बयान की निंदा करते हुए कि अगर कांग्रेस फासीवाद के इस स्तर तक गिर सकती है तो यह स्वयं उसके लिए विनाशकारी होगा और लोकतंत्र के लिए नुकसान होगा।
हालांकि कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस और हमारे महाराष्ट्र के अध्यक्ष किसी की भी अभिव्यक्ति की आजादी में दखल नहीं देते हैं। लेकिन जिन कलाकारों की फिल्में देखकर हम लोग और देश अभिभूत हों, अगर वे अपना पूरा चरित्र बदल लेंगे और सरकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने की भी सेवा देने लगें तो क्या सही है, हम उनके विवेक पर छोड़ते हैं। हमारे महाराष्ट्र अध्यक्ष ने इसी ओर इशारा किया है।