फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: बसपा के एकमात्र मंत्री ने गठबंधन सरकार से दिया इस्तीफा

Fri, 12 Oct 2018 04:37 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक सरकार में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एन महेश ने दिया इस्तीफा।
विज्ञापन

कर्नाटक में बसपा के एकमात्र मंत्री एन महेश ने गुरुवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन को उनका समर्थन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


उनका यह इस्तीफा बसपा सुप्रीमो मायावती के उस एलान के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि उनकी पार्टी राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में किसी भी कीमत पर कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। महेश के इस्तीफे से विपक्षी एकता पर फिर सवाल खड़ा हो गया है।

मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी को इस्तीफा सौंपने के बाद महेश ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र कोलेगल पर ध्यान देना चाहते हैं और लोकसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें