सिद्धारमैया के बयान के बाद कर्नाटक से सांसद और लोकसभा में दल के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े के नाम पर चर्चा शुरू हो गई। मीडिया से घिरे दलित नेता खड़गे ने तटस्थ रहते हुए कहा कि मीडिया हमारे बीच मतभेद पैदा करना चाहती है। उनका कहना है कि सीएम का फैसला हाईकमान करेगा।
कुमारस्वामी के सिंगापुर जाने पर कयास
मतगणना के एक दिन पहले जद-एस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी के सिंगापुर जाने पर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि किंगमेकर बनने की स्थिति में कुमारस्वामी वहीं पर भाजपा-कांग्रेस के प्रस्तावों पर गौर करेंगे। जद-एस समर्थन के बदले सीएम पद की मांग भी कर सकता है।
जद-एस राज्य में भाजपा के साथ सरकार बना चुका है। वहीं, केंद्र में कांग्रेस के समर्थन से एचडी देवगौड़ा पीएम बन चुके हैं। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और पूर्व पीएम देवगौड़ा की एक-दूसरे की तारीफ पर भी सियासी अटकलबाजियों का बाजार गर्म हुआ था।