फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: एसआईआर पर नजर रखने के लिए कांग्रेस तैयार कर रही 30000 बूथ स्तरीय एजेंट, इन राज्यों के लिए बनाई ये रणनीति

Sat, 13 Sep 2025 05:42 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में असम में कांग्रेस ने बूथ स्तरीय  एजेंट प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बिहार में उठे राजनीतिक विवाद के बीच देशभर में इसे करवाने की तैयारी की जा रही है। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में एक साथ एसआईआर करवाने की कार्रवाई तेज कर दी है। आयोग के इस कदम के बाद विपक्षी दलों ने भी अपनी कमर कसना शुरु कर दी है। कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने विभिन्न राज्यों में बूथ स्तर के अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का शुरुआती फोकस उन राज्यों में है जहां अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होना है।  

विज्ञापन


असम और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में असम में कांग्रेस ने बूथ स्तरीय  एजेंट प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में में करीब 30 हजार बूथ स्तर एजेंट को ट्रेनिंग दे रही है,ताकि एसआईआर के वक्त मतदाता सूची पर नजर रखी जा सके। इसी तरह कांग्रेस ने दक्षिण भारत के राज्य केरल में भी बूथ स्तर पर एजेंटों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया है।

कांग्रेस पार्टी इन राज्यों में बूथ एजेंटों को ट्रेनिंग देने के साथ ही एक कानूनी टीम भी तैयार कर रही है। ताकि बीएलए को मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां को दर्ज करवाने में मदद मिल सके। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि,इस ट्रेनिंग के दौरान बूथ लेवल एजेंट्स को महाराष्ट्र और कर्नाटक के महादेवपुरा सीट के उदाहरण दिए जा रहे है। कांग्रेस पार्टी के अलावा इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी अपने अपने राज्यों में बूथ एजेंटो को ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहे है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी बूथ स्तर के एजेंटों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर करेगी। इसके अलावा तमिलनाडु में डीएमके भी अपने बूथ एजेंटों अपने कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार कर रही है।
विज्ञापन


2027 में कई बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इनमें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोवा और मणिपुर शामिल है। ऐसे में इन राज्यों में चुनाव आयोग के एसआईआर कराने के आदेश के साथ या इससे पहले बीएलए को प्रशिक्षण दिया जा सकता है। उस वक्त तक कांग्रेस पार्टी के पास एसआईआर में सावधानियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक बड़ी टीम होगी। पश्चिम बंगाल,यूपी, तमिलनाडु और गुजरात में कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर है। हालांकि कांग्रेस पार्टी सभी राज्यों में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए सिरे से संगठन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें