फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सत्र को लेकर सोनिया गांधी ने विपक्षी नेताओं से की बात, संयुक्त रणनीति को लेकर हुई चर्चा

Wed, 27 Jan 2021 07:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

संसद सत्र को लेकर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को विपक्ष के नेताओं के साथ चर्चा की। सूत्रों के अनुसार इस बैठक का मकसद कृषि कानूनों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को घेरने के लिए साझा रणनीति बनाना है। वहीं संसद में विपक्ष की संयुक्त रणनीति को चाक-चौबंद करने के लिए और भी विपक्षी नेताओं की ऑनलाइन बैठक भी जल्द ही होगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होने वाला है। वहीं इस बार एक फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इस बार सबसे खास बात यह है कि संसद सत्र का पहला हिस्सा 15 फरवरी को समाप्त होगा, जबकि दूसरा हिस्सा 8 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने पहले ही एलान कर दिया है कि किसानों और कृषि कानून के मुद्दे को संसद मे जोर-शोर से उठाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें