फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'उन्होंने अपने इतिहास के बारे में कुछ पढ़ा?', PM मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

Thu, 25 Dec 2025 10:28 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप के बाद सियासत तेज हो गई। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने महान नेताओं के योगदान को दबाया। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद देश की सियासत गरमा गई है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय नेताओं के योगदान को दबाने का दावा किया। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी और भाजपा पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद कई महान नेताओं के कद को जानबूझकर छोटा किया गया। उनका आरोप था कि परिवारवाद की राजनीति दूसरों की उपलब्धियों को दबाकर अपने वर्चस्व को बनाए रखना चाहती है। इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कड़ा पलटवार किया।

पीएम मोदी का परिवारवाद पर हमला
पीएम मोदी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकजुट किया, लेकिन उनके योगदान को दशकों तक वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही थी जिसने सरदार पटेल को उनका सही सम्मान दिया, देश की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई और 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रेन का सफर कल से होगा महंगा: रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना; देखें किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी

इतिहास याद दिलाया
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राजीव गांधी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अटल बिहारी वाजपेयी को इलाज के लिए विदेश भेजा था। खेड़ा ने सवाल किया कि क्या भाजपा नेताओं ने अपने ही इतिहास को पढ़ा है।

भाजपा नेताओं के अपमान का आरोप
खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को भी सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को किनारे किया और आने वाले समय में दूसरे वरिष्ठ नेताओं को भी अपमानित किया जा सकता है। उनके मुताबिक भाजपा के पास अपने नायक नहीं हैं, इसलिए वह दूसरों के नायकों को अपनाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन


इस पूरे विवाद ने एक बार फिर परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद की बहस को तेज कर दिया है। एक ओर पीएम मोदी कांग्रेस को परिवार-केंद्रित राजनीति का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस भाजपा पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा रही है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें