फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के नेताओं से कांग्रेस आलाकमान ने की मुलाकात, यह रही वजह

Wed, 27 Dec 2023 12:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात की। अलग-अलग पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। 

विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अब कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने भी मंगलवार को लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात की। अलग-अलग पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। 

विज्ञापन


गठबंधन समिति की बैठक के बाद ही सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला 
बैठक में बिहार पीसीसी चीफ अखिलेश प्रसाद सिंह, राज्य प्रभारी मोहन प्रकाश सहित बिहार कांग्रेस के 40 नेता शामिल हुए। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान बिहार प्रमुख ने कहा कि राजद-जदयू-कांग्रेस और वाम गठबंधन मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। हालांकि, अंतिम फैसला गठबंधन समिति की बैठक के बाद ही होगा। कांग्रेस बिहार में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि हम सीट बंटवारे को लेकर लचीले रहेंगे। एक-दो सीटें घटें-बढ़ें इससे फर्क नहीं पड़ता, यह कोई समस्या नहीं है। पिछली बार भी हमने राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। इस बार जद (यू) भी हमारे गठबंधन में शामिल हो गया। 

विज्ञापन




जम्मूू-कश्मीर की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य
कांग्रेस आलाकमान ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नेताओं से भी मुलाकात की। बता दें, जम्मू-कश्मीर में पांच तो वहीं लद्दाख में एक लोकसाभा सीट है। बैठक में आलाकामान ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भरत सिंह सोलंकी से पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इसके तरीके जाने। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की रणनीति के बारे में बातचीत की। बैठक के बाद सोलंकी ने कहा कि हम प्रदेश की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेंगे, इसपर कोई शक नहीं है। खरगे ने ट्वीट कर कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। गलवान हमले के बाद पीएम मोदी की क्लीन चीट से देश की सुरक्षा खतरे में है। हम आतंकी हमलों को लेकर चिंतित है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग चाहते हैं कि उनका जीवन सामान्य हो जाए। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को यही संदेश दिया।
विज्ञापन




नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत, गांधी बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी
बिहार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नेताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात की।  पीसीसी नेताओं ने आम आदमी पार्टी को लेकर थोड़ी चिंता जाहिर की। हालांकि, राज्य के नेताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व इसपर फैसला करेगा। वहीं, कुछ नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत की, जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी रूप में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। पीसीसी चीफ अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि हमसे गठबंधन या फिर सीट बंटवारे को लेकर कोई सवाल नहीं किया गया। खरगे ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। हम पंजाब के लोगों और उनकी प्रगति और कल्याण की आकांक्षाओं का अटूट समर्थन करते हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें