फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर में अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- राष्ट्र विरोधी संगठनों से हैं उनके संबंध

Sun, 10 Dec 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने गुजरात के गांधीनगर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने सार्वजनिक मूल्यों को ताक पर रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद पर गुजरात चुनाव की नींव रखी। कांग्रेस ने भारत में ध्रुवीकरण पैदा किया है।
विज्ञापन


शाह ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनको भी निशाने में लेते हुए कहा कि राहुल वोट के लिए मंदिर- मंदिर घूम रहे हैं। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा की पीएम मोदी को 2002 के दंगों के लिए जमा मस्जिद में जाकर माफ़ी मांगनी चाहिए। पूरा देश जनता है कि 2002 के दंगों में कांग्रेस से प्रेरित NGO ने जितने भी फर्जी आरोप लगाये थे, सभी मामलों में मोदी जी पर कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ।

पढ़ें- शाह ने मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के गिनाए ‘बिगड़े बोल’, जेटली बोले- ये सामंती सोच

उन्होंने कांग्रेस ने निलंबित किए गए नेता मणिशंकर अय्यर के पीएम को 'नीच' कहने वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के साथ श्री मनमोहन सिंह, हामिद अंसारी और मणिशंकर अय्यर की मीटिंग हुई। विदेश मंत्रालय की जानकारी के बगैर कांग्रेस पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के साथ मीटिंग करके देश को क्या सन्देश देना चाहती है। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि जिग्नेश मेवानी की पीएफआई से पैसे लेने की तस्वीरें वायरल हो गई है। पीएफआई हमेशा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते  हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे किसी व्यक्ति से मिलते हैं, जो राष्ट्र विरोधी संगठन के साथ संबंध रखते हैं और कांग्रेस वोट बैंक के लिए उनके लिए अपनी सीट देती है।  Congress had laid the foundation of Gujarat election on casteism. The would-be President of Congress started hopping from temple to temple. Congress has been the creator of polarisation in India: Amit Shah in Gandhinagar #GujaratElection pic.twitter.com/bb6DWqwqxo — ANI (@ANI) December 10, 2017
Pakistan's Envoy, Former PM Manmohan Singh and Former VP Hamid Ansari had a meeting with Mani Shankar Aiyar. Right before Gujarat election, without informing MEA conducting a meeting with Pak envoy... I don't know what message does it convey: Amit Shah in Gandhinagar pic.twitter.com/DemZFvE7KY — ANI (@ANI) December 10, 2017

गौरतलब है कि शनिवार (9 दिसंबर) को शनिवार को 89 सीटों पर गुजरात विधानसभा के लिए हुए पहले चरण के मतदान में 68 फीसदी मतदान हुआ। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में 70.75 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें