फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: हंगामे के बाद कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने डिलीट किया वाजपेयी को लेकर ट्वीट, BJP बोली-यह पर्याप्त नहीं

Mon, 26 Dec 2022 02:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को गौरव पांधी को बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो यह माना जाएगा कि शब्द पांधी के थे सोच राहुल गांधी की थी।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता गौरव पांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के भारी विरोध के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने सोमवार को अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि भाजपा ने इसे पर्याप्त नहीं बताया है और माफी की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को गौरव पांधी को बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो यह माना जाएगा कि शब्द पांधी के थे सोच राहुल गांधी की थी। बता दें कि गौरव पांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को अंग्रेजों का मुखबीर बताया था।

विज्ञापन


पूनावाला ने वीडियो ट्वीट कर पांधी को बर्खास्त करने की मांग की
पूनावाला ने कहा कि गौरव पांधी ने अपना ट्वीट हटा दिया है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। पूनावाला ने एक वीडियो बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से पांधी को बर्खास्त करना चाहिए, वरना हम यह मानने को मजबूर हो जाएंगे कि शब्द पांधी के हैं, लेकिन वे राहुल गांधी की भावनाओं को प्रतिध्वनित कर रहे हैं।  पूनावाला ने आगे कहा कि यह एक अकेली घटना नहीं है और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वीर सावरकर, बीआर अंबेडकर और वाजपेयी जैसी हस्तियों का अपमान किया है, जो 'पहले परिवार' से बाहर हैं।

पवन खेड़ा जिन्ना को सम्मोहित करने में लगे थे: पूनावाला
पूनावाला ने कहा कि यह एक संयोग नहीं है कि पवन खेड़ा जिन्ना को सम्मोहित करने में लगे थे और दूसरी तरफ पांधी वाजपेयी जी को गाली दे रहे थे, भारतीयता के प्रतीक को गाली दे रहे थे। ये है कांग्रेस पार्टी का असली चाल,चरित्र,चेहरा, ये पहले परिवार के बाहर किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। अगर वे वास्तव में वाजपेयी जी की विरासत में विश्वास करते हैं, तो उन्हें एक आधिकारिक रुख अपनाना चाहिए और गौरव पांधी द्वारा दिए गए बयान की निंदा करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें